इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन
लुधियाना। युवक सेवाएं पंजाब चंडीगढ़ के डायरेक्टर की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए योग्य संस्थाओं/उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की गई है। युवक सेवाओं के सहायक डायरेेक्टर दविंदर सिंह लौटे ने बताया कि यह पुरस्कार बारहवीं स्कूल स्तर वर्ग, प्रोग्राम आफिसर समेत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वर्ग व राष्ट्रीय सेवा योजना वालंटियर वर्ग (लड़के-लड़कियां) को दिया जाना है, जिन्होंने एनएसएस गतिविधियां में अहम योगदान दिया है। लौटे ने बताया कि इस पुरस्कार के चुनाव के लिए जिला स्तर पर चुनाव कमेटी के चेयरमैन डिप्टी कमिश्नर लुधियाना है तथा पुरस्कार के लिए आवेदन 16 जुलाई तक युवक सेवाएं सहायक डायरेक्टर हरनाम नगर नजदीक रेलवे फाटक में पहुंच जानी चाहिए।