गरीबी से परेशान होकर लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। हलवारा गांव के रछपिंदरपाल सिंह ने शुक्रवार को घर के गार्डन में कपड़े से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण गरीबी बताया जा रहा है। करीब एक महीने पहले मृतक के बेटे सुरताल सिंह ने भी फंदा लगा लिया था। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि रछपिंदरपाल सिंह का शव कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई कर दी गई है। एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार मृतक पर करीब सवा लाख का कर्ज था।