ट्रांसपोर्ट सेल का पंजाब प्रधान बने मनोज
लुधियाना । शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक सुफियां चौक के नजदीक एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता पहुंचे। राष्ट्रीय प्रमुख ने शिवसेना हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट सेल के गठन का ऐलान करते ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार टिंकू को ट्रांसपोर्ट सेल का पंजाब प्रधान नियुक्त करने का ऐलान किया। साथ ही कारोबारी अंकित बतरा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख कृष्ण शर्मा, व्यापार सेना के प्रदेश प्रमुख चंद्रकांत चड्ढा, युवा शाखा के प्रदेश सह प्रभारी मनी शेरा, जिला प्रमुख बौबी मित्तल व चेयरमैन चन्द्र कालड़ा मौजूद रहे।