फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर में इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस कंपनी की ब्रांच का उद्घाटन
विज्ञापन

संगरूर। फाइनेंस क्षेत्र में नामी इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस कंपनी की ओर से शनिवार को शहर के कौला पार्क में ब्रांच खोली गई। इसका उद्घाटन मुख्यातिथि कंपनी के हेड भुपिंदर सिंह ने किया। उनके साथ कंपनी के स्टेट प्रभारी बीके गुप्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर कंपनी के एरिया मैनेजर बीएन शर्मा ने बताया कि मुंबई में 2011 से शुरू हुई उनकी कंपनी ने अब पंजाब में भी अपनी ब्रांचें खोलनी शुरू कर दी है। शनिवार को संगरूर और बठिंडा के बाद अगले छह महीनों के भीतर कंपनी पंजाब में 18 ब्रांचें खोलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से नए पुराने व्हीकलों पर आम ब्याज पर लोन देने की सुविधा है। बीते सात साल से लगातार कंपनी लोगों में अपना विश्वास बनाने में कामयाब रही है। इस वजह से कंपनी ने हर राज्य में अपनी अलग पहचान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान संगरूर ब्रांच के मैनेजर सुभाष कुमार, वंदना गुप्ता के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद था।

फोटो:24एसजीआरपी02: संगरूर में इंडो स्टार फाइनेंस कंपनी की ब्रांच का उद्घाटन करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें