‘कर्जा कुर्की खत्म, फसल दी पूरी रकम’ लागू करे सरकार: आईडीपी
आईडीपी ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)।
पंजाब सरकार के सत्ता में आनेसे पहले दिए नारे ‘कर्जा कुर्की खत्म, फसल दी पूरी रकम’ को लागू करवाने की मांग कोलेकर इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक प्लेटफार्म (आईडीपी) के प्रतिनिधियों ने स्थानीय एसडीएम राजदीप सिंह बराड़ को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपा। आईडीपी के प्रदेशाध्यक्ष करनैल सिंह जखेपल ने कहा कि कैप्टन सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों व मजदूरोंका पूरा कर्ज माफ करे। हक कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक पांच एकड़ तक की जमीन के मालिककिसानों का दो लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया जाए। आत्महत्या कर चुके किसानों परिवारों का कर्ज सरकार अदा करे और उन्हें मुआवजा देने के अलावा सरकारी नौकरी दी जाए। किसानों समेत अन्य वर्गों को साठ वर्ष की आयु के बाद मुलाजिमों की तर्ज पर पैंशन योजना का लाभदिया जाए और गांवों में ग्राम सभाएं गठित करके विकास करवाया जाए। इस मौके पर एसडीएमने कमेटी को उनकी मांगें सीएम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तारा सिंह, राम सिंह, मक्खन सिंह, संदीप सिंह, अवतार सिंह, सुखपाल सिंह आदि हाजिर थे।
फोटो:
एसजीआरपी03 सुनाममें एसडीएम को मांग पत्र सौंपते आईडीपी के सदस्य।