वेतन न मिलने से गुस्साए मुलाजिमों का धरना
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। बीते कई माह का वेतन न मिलने से गुस्साए नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते तुरंत वेतन देने की मांग की। मुलाजिम यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें पांच माह सेे ज्यादा समय से वेतन नहीं मिला है। अब घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने तुरंत वेतन जारी नहीं किया तो आने वाले दिनों में तीखा आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनिल सौदा, परवीन कुमार, अवतार सिंह और पाला सिंह भी मौजूद थे।
फोटो:22एसजीआरपी01 सुनाम में काउंसिल कार्यालय के समक्ष धरने देते मुलाजिम।