अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दुगरी स्थित सतपाल मित्तल स्कूल में युवा तरंग-देश की धड़कन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की ओर से मित्तल आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्वालियर घराने कीगायिका मीता पंडित पहुंची थीं। कार्यक्रम में गायक गायिकाओं ने बॉलीवुड थीम पर लोक गीत, सूफी और क्लासिकल गीत गाए। यह कार्यक्रम वह ग्रैंड फिनाले था जिसके लिए पिछले कई सप्ताहों से विभिन्न स्थानों पर ऑडिशन चल रहे थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 15 गायक-गायिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मौके पर नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभा बाहर आती है। मौके पर नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के महासचिव और सतपाल मित्तल स्कूल की गवर्निंग काउंसिल के उप चेयरमैन विपिन गुप्ता, सतपाल मित्तल स्कूल की प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया, सुनील गुप्ता चेयरमैन कल्चरल कमेटी नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट और एनसी जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।