फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें दो आरोपी कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में ढिल्लों नगर निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि काफी समय पहले उसकी मुलाकात कोट मंगल निवासी नवनीत सिंह के साथ हुई थी। नवनीत सिंह ने उसे विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाएं। इसके बाद आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी राजन व विवेक पांडे ने भी उसे विदेश भेजने की बात कही। तीनों आरोपियों ने मिलकर उससे 14 लाख रुपये ले लिए। उसे न तो विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस दिए गए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें