चारु ने यूनिवर्सिटी में पाया चौथा स्थान
लुधियाना। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से एमए (म्यूजिक वोकल) सेमेस्टर पहले का नतीजा घोषित किया गया है। जिसमें रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी में अहम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कालेज की छात्रा चारु ने 81.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में चौथा और कॉलेज में पहला स्थान, मुस्कान जेटली ने 80.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में छठा और कॉलेज में दूसरा स्थान, जैसमीन कौर ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में नौवां और कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर, रामगढ़िया एजूकेशन काउंसिल के प्रधान रंजोध सिंह ने म्यूजिक विभाग की मुख्य डॉ. चरनजीत कौर व विद्यार्थियों को बधाई दी। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।