क्वार्टर फाइनल में लुधियाना ने रुपनगर को दी मात
अमर उजाला ब्यूरो
लुसियाना। शिक्षा विभाग की ओर से पीएयू के सरकारी स्कूल में 64वीं पंजाब राज्य अंतर स्कूल खेल हैंडबाल के मुकाबले कराए जा रहे है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले कराए गए। इस दौरान स्टेट आर्गनाइजर रुपिंदर रवि, जिला शिक्षा आफिसर स्वर्णजीत कौर, सहायक शिक्षा आफिसर बिक्रम भनोट मुख्यातिथि मौजूद रहे और खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान हुए अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में लुधियाना ने बठिंडा को 16-3 से, जालंधर ने शहीद भगत सिंह नगर को 10-5 से, पटियाला ने फाजिलका को 14-7, फरीदकोट ने श्री मुक्तसर साहिब को 22-3, मोगा ने फिरोजपुर को 7-0 से, रूपनगर ने मानसा को 15-3 से, बरनाला ने होशियारपुर को 6-1 से, गुरदासपुर ने श्री फतेहगढ़ साहिब को 14-7 से, पटियाला ने फरीदकोट को 14-12 से, कैरो विंग ने श्री मुक्तसर साहिब को 7-1 से, मोगा ने रूपनगर को 16-12 से, शहीद भगत सिंह नगर ने मानसा को 10-4, होशियारपुर ने श्री फतेहगढ़ साहिब को 10-4, संगरुर ने गुरदासपुर को 15-5, कैरो विंग ने फाजिलका को 8-2, शहीद भगत सिंह नगर ने फिरोजपुर को 8-0 से, संगरुर ने बरनाला को 20-12 से मात दी। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लुधियाना ने रूपनगर को 9-7 से, कैरोविंग ने गुरदासपुर को 27-8 से, मोगा ने जालंधर को 19-18 से, फरीदकोट ने संगरुर को 21-12 से मात दी।