फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल में सब ठीक हो जाएगा-पूर्व मुख्य मंत्री बादल्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल में सब ठीक हो जाएगा : बादल
विज्ञापन

बठिंडा में आए पूर्व मुख्यमंत्री बोले, सही इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। अपने दांतों का उपचार करवाने शुक्रवार देर शाम बठिंडा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि अकाली दल में सब ठीक हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सही इतिहास पढ़ाए। बादल ने कहा कि सिख इतिहास से छेड़छाड़ कर गुरु साहिबान के बारे में बहुत एतराजयोग शब्द लिखे गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि बच्चों को सही इतिहास पढ़ाया जाए। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराए जाने पर बादल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर किसानों को मशीनरी मुहैया करवाए, जो पराली का इंतजाम कर सके। बादल ने कहा कि जब तक किसानों के पास ठोस हल नहीं होगा तो वह पराली को कैसे संभाल पाएंगे। बादल ने तर्क दिया कि अगली फसल बीजने के लिए समय थोड़ा मिलने के कारण किसान पराली को जलाने पर मजबूर हो जाते हैं। अकाली दल में उठ रहे बगावती सुरों पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि आने वाले दिनों में अकाली दल में सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें