रोलर स्केटिंग में अनुरीत ने जीते 3 स्वर्ण पदक
लुधियाना। जिला शिक्षा विभाग ने डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन पीएयू स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम में वीरवार को किय। साइकिलिंग कोच सतविंदर सिंह विक्की ने बताया के अंडर-14 लड़को के 500 मीटर टाइम ट्रायल में मनप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे। लड़कियों में वृंदा पहले, नवनूर कौर दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-17 लड़को ंमें 500 मीटर टाइम ट्रायल में अनमोलप्रीत सिंह पहले, करनप्रीत सिंह दूसरे, भुवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में 2 किलोमीटर व्यक्तिगत परसूट लड़कों में करनप्रीत सिंह पहले, गुणकरण सिंह दूसरे, सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप में डीएवीबीआर इस नगर की अनुरीत कौर ने 3 स्वण4 पदक जीते। वही डीएवी पखोवाल रोड के करनप्रीत सिंह ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।