फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अरविंदर सिंह को डी. लिट की आनरेरी डिग्री प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अरविंदर सिंह को डी. लिट की आनरेरी डिग्री
विज्ञापन

लुधियाना। उत्तरी कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एशिया की तरफ से गुरु नानक खालसा कॉलेज लुधियाना के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह को उनके खोज कार्यों और अकादमिक क्षेत्र में डाले योगदान को मुख्य रखकर सम्मानित किया गया। उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में रीजनल कैंपस में आठ अक्तूबर को आयोजित एक विशेष प्रोग्राम में डी. लिट की आनरेरी डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. अरविंदर सिंह ने डिग्री गुजरांवाला खालसा एजुकेशन काउंसिल के प्रधान गुरशरन सिंह नरुला, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एसपी सिंह, प्रोफेसर पृथिपाल सिंह कपूर, पीएचडी के सुपरवाइजर डॉ. जगरुप कौर को समर्पित की। सिख धर्म, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति विषयों के साथ संबंधित उनकी सात पुस्तकें और 75 से अधिक खोज पेपर अब तक प्रकाशित हो चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें