बैडमिंटन में लोकमान्य तिलक हाउस विजेता
लुधियाना। बीवीएम स्कूल सेक्टर 39 में इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कैटेगरी में बैडमिंटन और टेबल टेनिस मुकाबले करवाए गए। विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने के लिए इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया। इनमें 44 विद्यार्थियों ने निष्ठापूर्वक भाग लिया। अंडर-14 लड़के एवं लड़कियों में लोकमान्य तिलक हाउस पहले स्थान पर, अंडर-17 लड़के एवं लड़कियां में अरबिंदो हाउस पहले स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियां में भगत सिंह हाउस प्रथम स्थान पर रहा। ओवरऑल विजेता लोकमान्य तिलक हाउस रहा। इस तरह टेबल-टेनिस मुकाबले में 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें अंडर-14 लड़के एवं लड़कियां में भगत सिंह हाउस पहले, अंडर-17 लड़कों में अरबिंदो हाउस पहले, अंडर-17 लड़कियां में स्वामी विवेकानंदा हाउस पहले स्थान पर रहा। अरबिंदो हाउस ओवरऑल विजेता रहा। प्रधानाचार्या रजनी अरोड़ा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।