तीन हजार से अधिक नई नियुक्तियां जल्द : बिजली मंत्री
बठिंडा। नवनियुक्त बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनका मकसद प्रदेश में बिजली विभाग को भ्रष्टाचार और सुचारु ढंग से चलाना है। इसके अलावा सूबे के किसानों को बिना किसी रुकावट खेती के लिए निशुल्क बिजली पहले की तरह मिलती रहेगी। किसानों से एक पैसा भी नही वसूला जाएगा। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान किसानों और उद्योगों के लिए नई नीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूबे के किसानों को खेती करने के लिए बिजली संबंधी कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। बिजली मुहैया और उत्पादन की समर्था प्रणाली में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि थर्मल प्लांट के कर्मियों को आने वाले दो तीन दिन में एडजस्ट करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजली विभाग में तीन हजार से अधिक नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और खाली पदों को भरा जाएगा।