नहीं हो रही लिफ्टिंग, किसान परेशान
मंडी गोबिंदगढ़। शिरोमणि अकाली दल हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने मंगलवार को कहा मंडियों में फसल बेचने को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों की गेहूं की फसल की अदायगी नहीं हो रही। साथ ही लिफ्टिंग न होने से मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हैं। गोबिंदगढ़ में एक समारोह में शामिल होने आए खन्ना ने कहा कि सूबे में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार हर क्षेत्र में फेल हो रही है। किसान कर्ज माफी के इंतजार में खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ और अमलोह मंडी में लिफ्टिंग न होने की भी जानकारी दी। इस मौके भिंदर सिंह मंडी, जतिंदर सिंह धालीवाल, जत्थेदार जरनैल सिंह माजरी, कैप्टन जसवंत सिंह बाजवा, जत्थेदार गुरदीप सिंह मंडोफल, जत्थेदार जगदीश सिंह राणा, जत्थेदार छज्जा सिंह मौजूद थे।
फोटो कैपशन:24जीबीजीपी03: गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना मंडी गोबिंदगढ़ कैप्टन सरकार की कारगुजारी बारे जानकारी देते हुए।