मजदूर ने फंदा लगा खुदकुशी की
मंडी गोबिंदगढ़। गाव अंबेमाजरा में एक प्रवासी मजदूर ने छत वाले पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिकी प्रसाद पुत्र पितंबर दत्त गांव सनेटा थाना सहाली जिला चमोली उत्तराखंड हाल पता गांव अंबेमाजरा मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। उसने किराए के कमरे में ही फंदा लगा लिया। मृतक के रिश्तेदार राम प्रसाद ने बताया कि वह सुबह 8 बजे तक बिक्की प्रसाद कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर उसने कमरे में जाकर देखा तो बिकी पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने राम प्रसाद के बयानों पर धारा-174 की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों को सौंप दी।