आज से गोबिंदगढ़ में तीन दिन लगें बिजली कट
मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड मंडी गोबिंदगढ़ के इंजीनियर बलजीत सिंह एस.डी.ओ. टैक-2 तथा सुरजीत सिंह एस.डी.ओ. टैक 1 ने जानकारी देते बताया कि शहर में बिजली की जरूरी मुरम्मत के चलते 12 से 15 फरवरी तक बिजली प्रभावित रहेगी। कट 12 आज से शुरु होंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक औद्योगिक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 13 फरवरी को रिहायशी इलाकों नसराली, विकास नगर, मेन बाजार, आदर्श नगर, शाम नगर, बटन लाल रोड, कुक्कड़ माजरा, गुरु नानक कालोनी, गुरु की नगरी, लोहार माजरा, डडहेड़ी, कोटला, इकबाल नगर, खन्ना साईड़, मुगल माजरा, इदगाह कालोनी, दलीप नगर, संत नगर, संगतपुरा, दशमेश कालोनी, चंद्र लोक कालोनी, शांति नगर, जस्सड़ां, सुभाष नगर, विश्वकर्मा नगर, प्रेम नगर, विकास नगर, प्रताप नगर, शास्त्री नगर, मोतिया खान, भादला साईड आदि की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगी। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कुंभ रोड की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।