फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

संगरूर। जिला संगरूर के गांव घराचों के समीप लावारिस पशु के सामने आ जाने के बाद बेकाबू कार दरख्त से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दो व्यक्ति स्विफ्ट कार से पटियाला से सुनाम की तरफ जा रहे थे। जब गांव घराचों के समीप पहुंचे तो कार लावारिस पशु से टकराने के बाद बेकाबू होकर दरख्त से भिड़ गई। इससे कार सवार गुरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा व हरदीप सिंह निवासी सुनाम गंभीर घायल हो गए। दोनों को पटियाला अस्पताल ले जाया गया, जहां हरदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं गुरप्रीत सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें