फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर मुलाजिमों की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन की ओर से फेडरेशन की कॉल पर जिला हेड क्वार्टर के समक्ष मुलाजिमों की भूख हड़ताल वीरवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

फेडरेशन के चेयरमैन अवतार सिंह ने बताया कि सज्जन सिंह ने अनिश्चित समय के लिए चंडीगढ़ में मरण व्रत शुरू किया है। इसमें पंजाब की सभी मुलाजिम जत्थेबंदियां सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार को जसपाल सिंह, जागर सिंह, हंस राज, हरमेश सिंह और सिंगारा सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उनकी मुख्य मांगों में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, इंप्लाइज वेल्फेयर एक्ट 2016 अनुसार मुलाजिमों को पूरी तनख्वाह देकर रेगूलर करना, महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करना, पे कमीशन की रिपोर्ट 1 जनवरी 2016 अनुसार संशोधित करना, नई पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना शामिल है। मौके पर इकबालजीत सिंह, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह, बलतेज सिंह, सुरजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें