फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर समय बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में बारिश के साथ ओलावृष्टि
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के कई हिस्सों में बुधवार को दोपहर के समय बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। गांव बीबी वाला के किसान मोहन सिंह का कहना था कि बेमौसम की बारिश से पकी हुई गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेमौसम की बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचता है तो तुरंत पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.6 और अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें