जीजीएनआईवीएस के विद्यार्थियों का परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
लुधियाना। गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ वोकेशनल स्टड़ीज (जीजीएनआईवीएस) सिविल लाइन घुमारमंडी के विद्यार्थियों ने मई 2018 की पीजीडीबीएम वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जीनेश जैन ने 77.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में पहला, अनमोलदीप कौर ने 74.66 अंक प्राप्त कर दूसरा और कवनीत कौर ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीए चौथे सेमेस्टर के परिणाम में हरप्रीत कौर ने 68.5 प्रतिशत, उमा ने 67.7 और नेहा ने 65.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है।