फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल प्लांट में सुरक्षा सिखलाई सेमीनार

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल प्लांट में सुरक्षा सिखलाई सेमीनार
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के गांव लहरा मोहब्बत स्थित थर्मल प्लांट में बुधवार को एक दिवसीय सुरक्षा सिखलाई सेमीनार लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर इंजीनियर साहिल गोयल असिस्टेंट डायरेक्टर किरत विभाग पंजाब सरकार ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता कुलदीप गर्ग मुख्य इंजीनियर थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक ऐसा विषय है, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसमें विशेष प्रवक्ता के तौर पर पहुंचे तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के डीजीएम राजीव टंडन ने मेकेनिकल और बिजली सुरक्षा विषय पर विचार प्रगट किए। इस दौरान गोपाल शर्मा के अलावा इंजीनियर मुकेश बांसल, सुखविंदर सिंह, डीपी गर्ग, सुरेश गर्ग और चारों यूनिटों के सभी वर्कर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें