एक नाम से दो हथियारों का बनेगा एक लाइसेंस : जैन
फतेहगढ़ साहिब। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जेके जैन ने बताया कि भारत सरकार की नई हिदायतों के अनुसार जिन हथियार लाइसेंस धारकों के पास एक से अधिक हथियार लाइसेंस हैं, उनको एक हथियार लाइसेंस में तब्दील किया जाना है। उन्होंने जिले के हथियार लाइसेंस धारकों से अपील की कि यदि किसी हथियार लाइसेंस धारक के पास एक नाम पर एक से अधिक हथियार लाइसेंस है तो वह 16 फरवरी तक डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के कमरा नं. 220 की हथियार शाखा के पास अपना लाइसेंस दुरुस्त करवाए। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 98155-65681, 70091-45899, 86300-53526 या फोन नं. 94170-21394 पर संपर्क करें।