फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएलसीएसएस स्कीम को फिर शुरू करने की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएलसीएसएस स्कीम की वकालत
विज्ञापन

लुधियाना। फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन (फिको) ने मांग की है कि माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) क्षेत्र के उद्योगों को अतिरिक्त राहत दी जाए, ताकि वे भी अन्य उद्योगों के मुकाबले रफ्तार पकड़ सकें। फिको ने मांग की है कि क्रेडिट लिंक केपिटल सब्सिडी स्कीम (सीएलसीएसएस) को शुरू किया जाए। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे उद्योगों को अपग्रेडेशन के लिए पंद्रह फीसदी सब्सिडी देती रही है। इस स्कीमसे उद्योगों मेें काफी अपग्रेडेशन हुआ।अब यह स्कीम बंद कर दी गई है। फिको ने इसे फिर से शुरू करने की वकालत की है, ताकि छोटे उद्योग भी आधुनिक बन सकें। फिको के महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा ने बताया इस संबंध में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री गिरिराज सिंह से भी बातचीत की गई है। सचदेवा का कहना है कि फिलहाल माइक्रो उद्योगों में यह सीमा 25 लाख है, स्मॉल उद्योगों में पांच करोड़ और मध्यम में दस करोड़ है। संगठन की मांग है कि महंगाई के दौर में इस सीमा को बढ़ा कर माइक्रो उद्योगों के लिए एक करोड़, स्माल उद्योगों के लिए दस करोड़ और मध्यम के लिए 25 करोड़ की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें