दो बच्चों व महिला मुलाजिम को गंभीर हालत में पटियाला किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढलाडा (मानसा)। शहर के जाखल बरेटा रोड पर पुल के नजदीक एक कार ने बच्चों से भरी स्कूल वैन में टक्कर मार दी, जिसमें करीब 12 बच्चे, ड्राइवर व स्कूल की महिला मुलाजिम गंभीर रूप में जख्मी हो गई। घायल हालत में इन्हें सरकारी अस्पताल बुढलाडा में दाखिल करवाया गया। जहां डीएसपी बुढलाडा गमदूर सिंह चहल व एसएचओ सिटी सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बरेटा के बीएमडी स्कूल की एक वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि पुल के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही ब्रीजा कार ने वैन मेें सीधी टक्कर मार दी, जिसमें वैन का ड्राइवर सुखपाल सिंह (35), स्कूल की महिला मुलाजिम बलवीर देवी (50), छात्रा नवजोत कौर (14), अमनदीप कौर (12), मनवीर सिंह (10), तमन्ना (3), वंशिका (7) शिवम (6) व गुरलीन कौर (6) सहित कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। दूसरी तरफ कार का ड्राइवर योगेश शर्मा (45) व उसका बेटा जख्मी हो गए। जिनको नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सरकारी सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने दो बच्चों व एक महिला मुलाजिम को गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया है।
फोटो : 19 एमएएन 1 जेपीजी
कैप्शन : हादसे में जख्मी बच्चे का इलाज करती डॉक्टर।