बैंस के किले में कांग्रेस की सेंध दो दिग्गजों ने छोड़ा साथ
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बुधवार को बैंस के दो पुराने साथियों ने साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों कुछ और लोग भी बैंस का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेसी खेमा लगातार लोक इंसाफ पार्टी को खोखला करता जा रहा है। गौर हो कि लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद बैंस को सबसे ज्यादा झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक रहे प्रेम मित्तल ने सबसे पहले बैंस को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। उसके बाद यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बाद गुरप्रीत खुराना ने बैंस का साथ छोड़ कांग्रेस शामिल हुए, वहीं विपन सूद काका ने भी बैंस का साथ छोड़कर अकाली दल में शामिल हो चुके हैं। बुधवार को रणजीत सिंह उभी और सर्वजीत सिंह बाबा ने भी बैंस को गुडबाय बोल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता कंवजीत सिंह कड़वल की अगुवाई में दोनों नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बता दें कि कंवलजीत सिंह कड़वल की किसी समय बैंस के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। उन्होंने ने भी काफी साल पहले बैंस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए थे। विधानसभा 2017 के चुनाव से ठीक पहले शिअद को छोड़कर कड़वल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्हें हलका आत्मनगर से कांग्रेस ने टिकट देकर सिमरजीत सिंह बैंस की टक्कर में उतारा था। इस चुनाव में बैंस विजयी रहे थे, लेकिन कड़वल उसी समय से बैंस की ताकत को कम करने में जुए हुए हैं