विशेष बच्चों ने गीत-संगीत में दिखाई प्रतिभा
लुधियाना। भारत विकास परिषद डा. किचलू नगर शाखा में विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष बच्चो के 14 स्कूलों आशीर्वाद, निर्दोष, वीआरटीसी, समर्पण, बाला जी प्रेम आश्रम, दर्पण, एक प्रयास, मुस्कान, भारत विकास परिषद, दिव्यांग सहायता केंद्र, एक जोत, वरदान, एक लक्ष्य एवं संजीवनी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 106 बच्चो ने डांस, स्किट एवं गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह मेधावी छात्र एवं नौ अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के राज्य संयोजक सूरज ज्योति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की इस मौके पर अल्का मेहान, डा. डीआरसी बखेटिया, आरपी गुप्ता, सविता अग्रवाल, भूपिंद्र सिंह, अरुणा पुरी, एसपी सूद, आरके वालिया, सतिंदर कौर हाजिर थीं।