फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीए के प्रोफैशनल कोच स्कॉट विलियम फ्लेमिंग देंगे खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉट विलियम फ्लेमिंग सिखाएंगे बास्केटबॉल के गुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्कॉट विलियम फ्लेमिंग आगामी दिनों शहर में खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे। एनबीए में सीनियर डायरेक्टर ऑफ बास्केटबॉल आपरेशंस स्कॉट विलियम फ्लेमिंग अमेरिका के कालेज व प्रोफेशनल बास्केटबॉल कोच हैं, जोकि 16 सितंबर को लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी में मौजूद रहेंगे। तेजा सिंह धालीवाल ने जानकारी दी कि स्कॉट विलियम फ्लेमिंग रविवार से बुधवार तक करीब 4 दिन तक यहां रहेंगे। उनके मुताबिक वह हर दिन तीन सेशन लेंगे। इसमें 10 से 12 वर्ष और 13 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए स्पेशल सेशन रहेगा, जिसमें वह बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं, जो बास्केटबॉल नहीं भी खेलते हैं। ताकि उनके हुनर को तराशा जा सके। उन्होंने पंजाब के सभी स्कूल सदस्यों से अपील की कि वह 10 से 15 वर्ष तक के बच्चों को जरूर इन सेशन में भेजें। इसके लिए स्कूल व खिलाड़ी पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें