फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की ईलाज दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने बहू पर अधिक नशा देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। टिब्बा रोड़ के कंपनी बाग कालोनी में रहने वाले युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं मृतक के पिता ने अपने बहू पर नशे की ओवरडोज देने के गंभीर आरोप लगाए है। मृतक की पहचान रवि वर्मा पुत्र कीमती लाल वर्मा के रूप में हुई है। मृतक के पिता कीमती लाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी 2013 में डेहलों निवासी लड़की के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू एक डांसर के रूप में कार्य करती है और अपने उस शौक को पूरा करने के लिए बेटे व परिवार पर दबाव बनाती रही। जिसके लिए उनका बेटा और परिवार उसका विरोध जताते रहे। शौक को पूरा न होता देख उनकी बहू ने उनके बेटे को नशे का आदि बना दिया। बीते दिनों भी जब उसने कहीं जाना था तो वह रवि वर्मा को नशे की डोज देकर वहां से चली गई। उसकी यह हरकत कीमती लाल ने देख ली। जिसके बाद वह अपना 4 साल का बेटा साथ लेकर फरार हो गई। बेटे की हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ दलीप बेदी बताया कि मृतक रवि कुमार के पिता कीमती लाल ने अपनी बहु पर बेटे को नशे की ओवरडोज देने के आरोप लगाए हैं। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें