फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से लुधियाना में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू
विज्ञापन

लुधियाना। केंद्र सरकार ने एक जनवरी से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू कर दिया गया है।योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। योजना के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीमें तीन एवं दस जनवरी को बैठकें करेंगी। एडीसी सुरभि मलिक एवं जिला प्रोग्राम अफसर रूपिंदर कौर ने बताया योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र में निर्धारित अवधि के बीच पंजीकृत होना होगा और नजदीक के सेहत केंद्र से मां-बच्चा कार्ड जारी कराना होगा। गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। एक जनवरी 2017 के बाद पहली बार मां बनी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। यह लाभ केवल पहले बच्चे के जन्म पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें