फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहिब (स) की जीवनी पर पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मुहम्मद साहिब की जीवनी पर पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन

लुधियाना। 19वीं शताब्दी में लुधियाना से प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती अबू अहमद अब्दुल्लाह लुधियानवी की पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहु अलैहीवसलम की जीवनी पर लिखी गई नायाब पुस्तक ‘तखलिके आलम’ का वीरवार को एतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने विमोचन किया। उर्दू में सौ साल पहले लिखी गई यह पुस्तक लुप्त हो गई थी जिसे दोबारा से मुफ्ती अबू अहमद अब्दुल्लाह लुधियानवी के पौत्रे प्रो. इनाम उर रहमान ने प्रकाशित किया है। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि इस पुस्तक को जल्द ही हिंदी और पंजाबी भाषा में भी प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि इसमें हजरत मोहम्मद सल्ललाहु अलैहीवसलम की जीवनी बड़े ही अनमोल अंदाज में बयान की गई है, जिसे पढ़ कर दिल और रूह मुनव्वर हो जाते हैं। शाही इमाम ने कहा कि मुफ्ती अबदुल्लाह लुधियानवी का नाम इस्लामी विश्व में जहां एक महान विद्वान के रूप में आता है। वहीं आपका भारत की जंग-ए-आजादी में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान, कारी मोहतरम, हाफिज जैनुल आबदीन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें