चुनाव खर्च पर नजर रखने को पहुंचे ऑब्जर्वर
लुधियाना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए दो ऑब्जर्वर को तैनात कर दिया गया है। ऑब्जर्वर आईआरएस एसबी सिंह और सुनील कुमार गौतम लुधियाना पहुंच चुके है। डीसी प्रदीप अग्रवाल के अनुसार एसबी सिंह लुधियाना पूर्वी, दक्षिण, सेंट्रल और पश्चिम विधानसभा एरिया और सुनील कुमार गौतम लुधियाना उत्तरी, गिल, दाखा व जगरावां पर नजर रखेंगे। आम व्यक्ति किसी भी शिकायत को लेकर उनसे सीधे बात कर सकता है। एसबी सिंह का मोबाइल नंबर 9877992186 और सुनील कुमार गौतम का 6239209720 है। दोनों अधिकारी पीएयू स्थित स्टन हाउस में ठहरे है, सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक उनसे कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर मिल सकता है।