सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण संबंधी किया जागरुक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। देश की महान संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी बच्चों में जागरूकता पैदा करने हेतु भारतीय विद्या मंदिर सेक्टर-39 में ‘विश्व विरासत दिवस’ अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए सांस्कृतिक, एतिहासिक और धार्मिक कलाकृतियों से भरपूर देश के विभिन्न राज्यों के खान पान, वेशभूषा, प्रमुख धार्मिक स्थानों से संबंधित कोलाज निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों का आनंद भी उठाया।