फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद बना कुछ परिवारों की फेडरेशन-पंजोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद बना कुछ परिवारों का फेडरेशन: पंजोली
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। सीनियर अकाली नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने प्रेस बयान में शिरोमणि अकाली दल में दिनोदिन परिवारवाद बढ़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि परिवारवाद पार्टी के लिए घातक साबित हो रहा है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेता और वर्करों से अपील की है कि अपने इलाकों में परिवारवाद का विरोध करें। पंजोली ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल कुछेक परिवारों का फेडरेशन बन कर रह गया है। उन्होंने कहा पार्टी को एक परिवार एक ओहदा का वसूल अपनाना चाहिए, जिससे वर्करों में पार्टी प्रति अपनत्व पर काम करने का जज्बा पैदा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें