फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान बाइक सवारों से पुलिस ने किए 51 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकेबंदी में बाइक सवारों से पुलिस ने 51 लाख बरामद किए
विज्ञापन

लुधियाना। बाइक पर सवाल हो रुपयों से भरा बैग लेकर जा रहे दो युवकों को थाना डिविजन तीन की पुलिस ने रोक लिया। ख्वाजा कोठी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को शक के आधार पर काबू कर 51 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने मोहल्ला निरंकारी निवासी पटेल तेजस और रागविंदर सिंह को काबू किया है। दोनों से पैसों के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत आयकर विभाग को दी और दोनों को पैसों सहित आयकर विभाग को सौंप दिया। इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान देर रात 11 बजे दोनों को शक के आधार पर रोका था। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पैसे थे। जब पैसों के बारे में पूछताछ की गई तो वह कुछ बता नहीं सके। जिसके बाद पैसे और दोनों को आयकर विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें