चार वर्षों में जनता को लूटकर मोदी सरकार ने कमाए 11 लाख करोड़: बाजवा
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों केविरोध में कांग्रेस पार्टी ने शहर में धरना दिया और शहर में विशाल रोष मार्च निकालकर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता दामन बाजवा, प्रदेश सचिव हरमन बाजवा, जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, वरिष्ठ नेत्री व काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष गीता शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, कांग्रेस व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीष सोनी के नेतृत्व में वर्करों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मार्च को संबोधित करते हुए दामन बाजवा ने कहा कि मोदी सरकार, जनता को दोनों हाथों से लूट रही है। सवा चार वर्ष में मोदी सरकार ने पेट्रो पदार्थों पर अधिक टैक्स लगाकर ग्यारह लाख करोड़ रुपये की कमाई की है।
फोटो:10एसजीआरपी01: सुनाम में रोष मारच निकाल मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजीकरते कांग्रेसी।