फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं ने हजूरी रोड के व्यापारियों से की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद का समर्थन कर सकती है शिवसेना हिंदुस्तान
विज्ञापन

लुधियाना । लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के रेटों से प्रभावित हो रहे हौजरी व्यापार के रोष स्वरूप शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना द्वारा महानगर के प्रमुख हौजरी व्यापारियों के साथ एक अहम बैठक स्थानीय गुरु नानक देव मार्केट हजूरी रोड पर आयोजित की गई। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेल के पंजाब प्रमुख चंद्रकांत चड्ढा मुख्य तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के दौरान संबोधित करते हुए चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों की वृद्धि से हौजरी व्यापार बेहद प्रभावित हुआ है जो कि असहनीय है। चड्ढा ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना द्वारा व्यापारिक संगठनों संग बैठक करके 10 सितंबर को होने वाले भारत बंद को समर्थन करने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है जिसकी घोषणा दो दिन के भीतर कर दी जाएगी। इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान के रितेश मनचंदा, कुणाल सूद, कपिल धवन, गौतम सूद, सीताराम मल्होत्रा, तिलक राज सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें