हैंडबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों को दिखाया दमखम
लुधियाना। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत खेल विभाग ने कोचिंग सेंटर पीएयू में अंडर-19 लड़के व लड़कियों के हैंडबॉल मुकाबले कराए। इसमें लड़कों के मुकाबले में पीएयू टीम ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड की टीम को 26-24 के अंतर से हराया। वहीं लड़कियों के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड़ की टीम ने बीवीएम स्कूल की टीम को 14-09 के अंतर से हराकर जीत प्राप्त की।