एसजीबी के बच्चों को सिखाए खाना बनाने एवं खाने के गुर
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के माहिरों ने स्वामी गंगा नंद भुरीवाले इंटरनेशनल फाउंडेशन (एजीबी) तलवंडी खुर्द की लड़कियों को खाना बनाने एवं खाना खाने के गुर सिखाए। इस सेशन में माहिरों ने 25 लड़कियों को विभिन्न प्रकार के पास्ता बनाने की तौर तरीके सिखाए। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमैंट के माहिरों ने बच्चों को मिर्च-मसालों, खाना बनाने, खाना परोसने एवं खाना खाने के तरीके सिखाए।