कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी का बुत स्थापित
लुधियाना। कांग्रेस भवन में बुधवार को युवा नेता विजय अग्निहोत्री गोल्डी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई। उनके साथ यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान कोमल खन्ना भी थे। इससे पहले भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने के एलान के बाद कुछ कट्टरपंथियों ने इसका था। अकाली दल मान के सदस्यों ने कांग्रेस भवन के निकट काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन भी किया था। माहौल को गरमाता देख कांग्रेसियों ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर बुधवार की सुबह कांग्रेसी चुपचाप पार्टी कार्यालय पहुंचे और इंदिरा गांधी के बुत को स्थापित कर दिया।