एएसआई पर धमकाने का आरोप
बठिंडा। थाना मौड में तैनात एएसआई फरविंदर सिंह पर गांव कोटभारा निवासी बलजीत सिंह ने धमकाने के आरोप लगाए है। बुधवार को बलजीत ने एसएसपी नवीन सिंगला को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी को दी गई शिकायत में बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को घर में लगी मोटर से पानी भरने लगा तो भाई लखवीर सिंह, पिता मंदर सिंह ने बिना किसी कारण झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उक्त दोनों थाना मोड पुलिस के पास चले गए और उसके खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस को दे दी। उबुधवार को सुबहएएसआई फरविंदर सिंह ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर तूूं थाने नही आएगा तो तुझ पर नशे का झुठा केस दर्ज कर दिया जाएगा और थाने में लाकर पिटाई की जाएगी। एएसआई फरविंदर सिंह ने अपने पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसने शिकायतकर्ता को फोन जरूर किया था, लेकिन धमकाया नहीं है।