सीतासर मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। श्री नीलकंठेश्वर सीतासर मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण कर विधिवत रूप से मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया गया। सभी धार्मिक रस्मों में हरीदेव गोयल, रविंदर गोरखा, विक्की गुजरां समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर यूथ अकाली दल के नेता और पीआरटीसी के पूर्व वाइस चेयरमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने मेहमानों को सम्मानित किया। मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि हरीदेव गोयल, रविंदर गोरखा और इंदर तलवाड़ ने बताया कि 13 फरवरी को शहर में कन्याओं की ओर से विशाल जल यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर नगर पार्षद विक्रम गर्ग विक्की गुजरां, शाम लाल, रजनीश संजू, रविंदर गोरखा, अनिल, शाम लाल, जिंदर धीमान, मनोज कुमार, राजू कुमार और बब्बू शर्मा भी मौजूद थे।
फोटो:12एसजीआरपी04 सुनाम में मूर्ति स्थापना की रस्मों में भाग लेते श्रद्धालु।