चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जीता यंग मास्टर शेफ मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) में वीरवार को हॉस्पिटेलिटी आलंपिक्स का आयोजन हुआ। इस दौरान सूबे के विभिन्न कॉलेजों की 13 टीमों ने यंग मास्टर शेफ, कॉकटेल एंड मॉकटेल, फोल्ड दी अनफोल्ड, रिमेंबर दी रोज, डस्टबनी और एक्सप्लोर इंडिया मुकाबलों में अपने कुकिंग कौशल दिखाए। पार्क प्लाजा के एग्जीक्यूटिव शेफ विकास ग्रोवर, माया होटल ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट सरिअप चौधरी बतौर निर्णायक मौजूद रहे। चितकारा यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, सीटी यूनिवर्सिटी, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, जीएनए, सीजीसी लांडरा समेत अन्य कालेज के युवा शेफ ने एक प्रांगण में भारतीय जायके का हर रंग प्रस्तुत किया। पंजाबी भोजन से राजस्थानी, गुजराती और फ्यूजन टेस्ट आकर्षण का केंद्र बना। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने यंग मास्टर शेफ मुकाबला जीता। पीएयू इस प्रतियोगिता में दूसरे और ग्लोबल इंस्टीट्यूट तीसरे स्थान पर रहा। कॉकटेल और मॉकटेल मुकाबले में चितकारा यूनिवर्सिटी विजयी रही। डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने विजेताओं को सम्मानित किया।