फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 103 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने खुफिया सूचना पर शुक्रवार को तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। टीम ने आईसीडी साहनेवाल के पास एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की। कार की बॉडी से छेड़छाड़ मिलने पर जब गाड़ी को खंगाला, तो उसमें चतुराई से छिपाया 74 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद हुए गांजे का वजन 103 किलो है। हर पैकेट को प्लास्टिक टेप से लपेटकर छिपाया गया था। तस्करों ने गाड़ी में नकली फर्श तैयार कर अंदरूनी ढांचे में खास जगह बनाई हुई थी ताकि बाहर से किसी को शक न हो।
डीआरआई अधिकारियों ने कार और प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त कर कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें