‘छठा पे कमीशन और डीए का बकाया जल्द दिया जाए’
रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब में बी एड अध्यापक फ्रंट की बैठक राज्य प्रेस सचिव बलविंदर सिंह लोदीपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाक श्री आनंदपुर साहिब के बीएड अध्यापकों ने भाग लिया। मीटिंग में पुरानी पेंशन बहाल कमेटी के राज्य प्रेस सचिव प्रेम सिंह ठाकुर उपस्थित हुए। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, योगेश कुमार, रवि कुमार और राजीव कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार अपने मुलाजिमों को अभी तक डीए नहीं दे सकी है। उन्होंने मांग की है कि डीए की बकाया किश्तें जल्द दी जाएं।