दूध के 550 सैंपल में से 340 पास
लुधियाना। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड की ओर से जगह जगह कैंप लगा कर दूध और दूध से बने पदार्थों की महत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह कैंप पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत लगाए जा रहे हैं। पांच जून से 14 जुलाई तक विभाग की ओर से लुधियाना में 18 कैंप लगा कर मौके पर दूध के टेस्ट किए गए। डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह हांस ने बताया कि विभाग की ओर से हर महीने आठ ग्रामीण स्तरीय दूध उत्पाद जागरूकता कैंप और दो ब्लाक स्तरीय कैंप लगाए जाते हैं। ब्लॉक स्तरीय कैंप गांव पुडैण में लगाया गया। जिसमें 120 से अधिक लोगों को दूध उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई। कैंप के दौरान दूध के 550 सैंपल लेकर टेस्ट किए गए। इनमें से 340 सैंपल पास रहे जबकि 210 सैंपलों में 10 से 30 फीसदी पानी की मिलावट पाई गई।