फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनप्रीत अपने चहेते कांग्रेसियों को जबरी धार्मिक संस्थायों को लगा रहा अध्यक्ष -पूर्व विधायक सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में भी गुंडागर्दी चलाना चाहते हैं मनप्रीत बादल: सिंगला
विज्ञापन

बठिंडा। शहर से अकाली दल की तरफ से पूर्व विधायक रहे सरूप चंद सिंगला ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सूबे के वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अपने चहेते कांग्रेसियों को शहर की धार्मिक संस्थाओं का जबरी अध्यक्ष बनाकर माहौल को खराब करना चाहते हैं। इस के अलावा मनप्रीत जब गिदड़बाहा से विधायक था तब उसने सरेआम गुंडागर्दी की थी वहीं गुंडागर्दी अब बठिंडा में करना चाहते है। जो अकाली दल कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व विधायक सिंगला ने कहा कि गत दिनों मनप्रीत बादल की शह पर ही कुछ कांग्रेसियों ने पुलिस की सरप्रस्ती तले जबरी सिंह सभा खालसा दीवान का एक कांग्रेसी को अध्यक्ष थापा है। जो कि संविधान के उलट है और उक्त कार्रवाई धार्मिक मरियादा को भंग करती है। इस मौके उनके साथ अकाली पार्षद हरजिंदर छिंदा के अलावा बठिंडा के मेयर भी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें