सड़क हादसे में समाज सेवी की मौत
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। किसी वाहन की चपेट में आने से विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से जुडे़ नौजवान दीपक कुमार की मौत हो गई और एक अन्य युवक नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक कुमार स्थानीय शहर में गामा लैब चलाते थे और उनका आयुर्वेदिक दवा निर्माण का काम था। स्थानीय बख्शीवाला रोड पर अपनी दोपहिया बाइक पर सवार होकर दोस्त के साथ सुनाम की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा स्थल पर ही दीपक की मौत हो गई। उनकी मौत पर पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी के सुनील कांत, रविंदर गोरखा,भाजपा के नेता राजीव गर्ग, काउंसिल अध्यक्ष भागीरथ राय, जिंदर धीमान, हकूमत जिंदल, पवनछाहड़िया, अनिल गखड़ ने शोक जताया है।
फोटो:16एसजीआरपी02: दीपक कुमार की फाइल फोटो।