रिमट में पत्रकारिता जन-संचार और फिल्म प्रोडक्शन कोर्स शुरू
मंडी गोबिंदगढ़। रिमट यूनिवर्सिटी द्वारा चलाए जा रहे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, मास कम्यूनिकेशन एंड फिल्म स्ट्डीज में सात नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. हुक्म चंद बंसल ने बताया कि यह रोजग़ार मखी कोर्स दसवीं और बारहवीं कक्षा के बाद किए जा सकेंगे। दसवीं के बाद डिप्लोमा इन एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और प्रिंट व टेलीविजन जर्नलिज्म के होंगे। इनमें से केवल डिप्लोमा इन एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया दो वर्ष का होगा जबकि बाकी कोर्स एक एक वर्ष के होंगे।